Saturday, August 1, 2009

आत्म परिचय


नाम - डाॅ0 राजकिशोर सक्सेना ’राज’
पिता - स्व0 के0 एल0 सक्सेना
माता - श्रीमती तारावती सक्सेना
शिक्षा - एम0 ए0 (राजनीति शास्त्र), विद्या वाचस्पति, साहित्य विशारद विशेष- राजकिशोर सक्सेना ’राज’ व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर विनायक मिशन्स विश्वविद्यालय, सेलम तमिलनाडु में एम।फिल. में शोध स्वीकृत
सेवा - वर्ष 1965 से 2005 तक उ0प्र0/उत्तरांचल पालिका केन्द्रीयित (वरिष्ठ) सेवा में विभिन्न नगर पालिकाओं में अधिशासी अधिकारी पद पर तैनाती। सम्प्रति सहायक नगर अधिकारी (सहायक नगर आयुक्त) नगर निगम देहरादून पद से 30 जून 2005 को सेवा निवृत्त।
साहित्य सेवा - पिछले बारह वर्षों से भारतीय नगर निकाय पत्रिका का सम्पादन (मुख्यसम्पादक) तथा स्वतंत्र लेखन/देश-प्रदेश की पत्र पत्रिकाओं में विभिन्न कविताएँ व कहानियाँ/लेख प्रकाशित/वर्तमान में बाल लेखन (कहानियाँ एवं कविताएँ) भी। बालवाटिका, बच्चों का देश, बालहंस, सहारा समय, उत्तरांचल पत्रिका, आदि में रचनाएं प्रकाशित तथा देहरादून से प्रकाशित पर्वत पीयूष मासिक एवं पर्वतजन, लोकगंगा, अनन्त आवाज, युववाणी (देहरादून), वाणी मासिक (इन्दौर) , छपते-छपते दैनिक कलकत्ता तथा दैनिक उत्तर उजाला, हल्द्वानी, समय साक्ष्य, लोक गंगा-देहरादून आदि में अनेक लेख एवं कविताएं प्रकाशित। राज बाल तरंगिणी नामक बाल कविता संग्रह का लोकापर्ण दिनांक 3/12/2006 को आयोजित बालसाहित्यकार सम्मेलन 2006 में (भूमिका-डाॅ0 राष्ट्रबन्धुजी,डाॅ0 रामनिवास ’मानव’ जी द्वारा) ममता बाल तंरग (बाल कविता संग्रह) का लोकार्पण पोर्ट ब्लेयर (अंडमान) में अंडमान के उपराज्यपाल महामहिम लै0 जनरल (अ0प्रा0) भूपेन्द्र सिंह द्वारा 24/05/08 को।
रूचि - बाल साहित्य के साथ हास्य कवितायें एवं ग़ज़लें, ग़ज़ल, सवय्या, दोहा आदि पद्य रचनाओं के अतिरिक्त कहानियां एवं गद्य में भी लेखन।
सम्मान - अखिल भारतीय बाल साहित्य सम्मेलन (9-10 सितम्बर 2006) बाल वाटिका मासिक भीलवाड़ा (राजस्थान) में सम्मान 14वां अखिल भारतीय हिन्दी साहित्य समारोह (28-29 अक्टुबर 2006) में सम्मानित हिसार (हरियाणा) में अमृत महोत्सव (05 नवम्बर 2006) में ’मानव भारती पत्रकारिता सम्बर्द्धन सम्मान’। अखिल भारतीय बाल साहित्य संगोष्ठी(25-26 नवम्बर 2006)चन्द्रपुर (महाराष्ट्र) में सम्मानित। हिमालय और हिन्दुस्तान अ0 भा0 साहित्य सम्मेलन ऋषिकेश (30-31दिसम्बर 2006) ’पत्रकारिता एवं साहित्य सेवा सम्मान’। तथा ’आयुष स्मृति बाल साहित्यकार सम्मान-2007’, दौसा, राजस्थान से सम्मानित। हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग के तत्वाधान में आयोजित अभिनव भरत आचार्य प्रवर पं0 सीताराम चतुर्वेदी शताब्दी समारोह में देश के 100 साहित्यकारों के साथ सम्मेलन द्वारा साहित्य सेवा हेतु सम्मानित। हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग द्वारा महादेवी वर्मा शताब्दी समारोह में ’महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान’। अखिल भारतीय हिन्दी सेवा संस्थान, इलाहाबाद द्वारा देहरादून में साहित्यकार सम्मान समारोह में ’साहित्य शिरोमणि सम्मान’। चतुर्थ साहित्य प्रभा राष्ट्रीय शिखर साहित्य समारोह, कौसानी (उत्तराखण्ड) में ’विद्या भूषण सम्मान’ भारती परिषद,प्रयाग द्वारा ’साहित्य-आराधन सम्मान’। 48वें तुलसी जयन्ती समारोह 2007 कानपुर में ’अनुरंजिका’ साहित्य संस्था (संयोजक डाॅ0 प्रतीक मिश्र) द्वारा प्रदत्त सारस्वत सम्मान। जैमिनी अकादमी, पानीपत हरियाणा द्वारा ’कविरत्न’ सम्मान। हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग द्वारा चित्रकूट सम्मेलन (दिसम्बर 2007) में ’सारस्वत सम्मान’। देवभूमि साहित्यकार मंच, पिथौरागढ़ द्वारा फरवरी 2008 में ’देवभूमि साहित्य रत्न’ से सम्मानित। मार्च 2008 में बाल कल्याण संस्थान-कानपुर (बालसाहित्य पुरोधा डाॅ0 राष्ट्रबंधु द्वारा संचालित) का बाल साहित्य समीक्षा-2008 सम्मान। साहित्य मंच भिवानी के तत्वावधान में हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह (19-20 अप्रैल 08) में सरस्वती सम्मान। देहरादून में साहित्य प्रभा के पांचवे शिखर सम्मान समारोह (14-15 मई 08) में साहित्यकार कुलभूषण-2008 सम्मान। कौसानी - बागेश्वर में बाल प्रहरी त्रैमासिक द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मान समारोह - 2008 में बलवन्त मनराल साहित्य श्री सम्मान। अयोध्या में हिन्दी साहित्य सम्मेलन- प्रयाग के तत्वावधान में आयोजित समारोह दिनांक 28-29 जून 2008 को शाश्वतामृत सम्मान से सम्मानित सेवाकाल में अनेक पुरस्कारों के अतिरिक्त राष्ट्रपति पदक से सम्मानित।
सहभागिता - खटीमा में 3/12/2006 एवं 11/04/09 को अखिल भारतीय बाल साहित्य समारोहों का सफल संयोजकत्व। अनुराग साहित्य समारोह, दौसा (राजस्थान) में सहभागिता। निरंकार देव सेवक जयन्ती समारोह 2006 बरेली दिनांक 18-19 जनवरी 2006 अण्डमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में उपराज्यपाल महोदय के आमंत्रण पर गये साहित्यकार शिष्टमण्डल में (दिनांक 23/05/2008 से 27/05/2008 तक) सहभागिता।
पता - धनवर्षा, तारा कालोनी, निकट हनुमान मंदिर, पीलीभीत रोड, खटीमा -262 308 ऊधम सिंह नगर (उत्तराखण्ड) फोन- 05943-252777, मो0 09412921977

No comments: